बुराड़ी कांडः यहां से खरीदे थे मौत के फंदे, सीसीटीवी से खुलासा

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है. 'आज तक' की टीम उस दुकान तक जा पहुंची, जहां से इस परिवार ने अपने लिए मौत का सामान खरीदा था. यानी फांसी लगाने के लिए दुपट्टे और चुन्नी खरीदी थी.

Advertisement
CCTV फुटेज में नीतू दुकान पर दुप्पटे खरीदती नजर आ रही है CCTV फुटेज में नीतू दुकान पर दुप्पटे खरीदती नजर आ रही है

परवेज़ सागर / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है. 'आज तक' की टीम उस दुकान तक जा पहुंची, जहां से इस परिवार ने अपने लिए मौत का सामान खरीदा था. यानी फांसी लगाने के लिए दुपट्टे और चुन्नी खरीदी थी.

इन्हीं में से एक दुपट्टा जो भुवनेश के गले मे था, वो इलाके की ही एक दुकान से खरीदा गया था. भुवनेश के गले मे पड़े महरून रंग के दुप्पटे की पहचाना करने वाली महिला ने बताया कि घटना से तकरीबन हफ्ते 10 दिन पहले भाटिया परिवार की चश्मे वाली लड़की (नीतू) उनकी दुकान पर आई थी और 1 या 2 दुपट्टे खरीदकर गई थी.

Advertisement

क्राइम ब्रांच की टीम ने जब इस महिला को लाशों के गले मे पड़े दुपट्टों की पहचान करवाई तो उन्होंने भुवनेश की लाश के गले में पड़े महरून रंग के दुपट्टे की पहचान कर ली.

बुराड़ी में ही बीके शूज़ नाम से जूतों की दुकान चलाने वाले महेंद्र पाल की दुकान पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुची थी. महेंद्र पाल का कहना है कि 30 जून यानी शनिवार को घर की बेटी जो चश्मा लगाती थी (नीतू) और दोनों बच्चे (शिवम और ध्रुव) शाम साढ़े 7 और 8 बजे के बीच दुकान पर आए थे.

उन्होंने 2 जोड़ी स्कूल शूज खरीदे. 800 रूपए का बिल था लड़कीं ने 500 रुपये दिए और कहा कि बाकी 300 रुपये कल दे जाएगी. लेकिन उसी रात पूरे हो गई. CCTV में भी घर के तीन लोग साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. CCTV फुटेज पुलिस के लिए काफी अहम सबूत है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »