अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट

दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गे छोटा शकील के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के कराची में बैठे दाउद और शकील का साजिश का खुलासा करते हुए 4 लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

Advertisement
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

मुकेश कुमार / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गे छोटा शकील के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के कराची में बैठे दाउद और शकील का साजिश का खुलासा करते हुए 4 लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम ने डॉन छोटा राजन और स्वामी चक्रपाणी को मारने की साजिश रची थी. इसके लिए दिल्ली में बैठे गुर्गों को बकायदा 2 लाख रुपये हवाला के जरिए भेजा गया था. लेकिन स्पेशल सेल हर कॉल को इंटरसेप्ट कर रही थी.


छोटा राजन पहले से ही दाऊद का जानी दुश्मन रहा है, लेकिन भारतीय ऐजेंसियों के जरिए गिरफ्तार होने के बाद डी कंपनी का उसको मारने का सपना अधूरा रह गया. फिलहाल राजन तिहाड़ जेल में है. साजिश के तहत उसे पेशी के वक्त मारना था, लेकिन उसकी साजिश नाकाम हो गई.


बताते चलें कि स्वामी चक्रपाणी ने दाऊद की कार निलामी में खरीदी और उसे गाजियाबाद में आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद से दाऊद गुस्से में था. इसलिए उसने स्वामी की सुपारी भी दी थी. इसी मामले में मेन मास्टरमाइंड दाऊद और चोटा शकील के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »