पंजाब: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, एक की मौत

पंजाब के संगरूर जिले के शाहपुरकलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर निहंगो और दलित समुदाय में हुई हिंसक झड़प में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को सुनाम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.

Advertisement
पंजाब के संगरूर जिले की घटना पंजाब के संगरूर जिले की घटना

मुकेश कुमार

  • चंडीगढ़,
  • 15 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

पंजाब के संगरूर जिले के शाहपुरकलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर निहंगो और दलित समुदाय में हुई हिंसक झड़प में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को सुनाम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, संगरूर जिले के शाहपुरकलां गांव में कुछ पंचायती जमीन का पिछले लंबे समय से निहंगो और दलितों में विवाद चल रहा था. आज इस विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब गांव के दलित निहंगो से जमीन का अपना बनता हिस्सा लेने के लिए उनके साथ बात करने गए. लेकिन इसी दौरान माहौल बिगड़ गया.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया. इसके चलते एक व्यक्ति तेजा सिंह की तो मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. सभी घायलों को सुनाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था, लेकिन आज जब निहंगो से कब्जा लेने के लिए दलित आए तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई.

Advertisement

बताते चलें कि पंजाब के अंबाला के पिलखनी गांव में भी 6 एकड़ जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था. इस विवाद में जमकर गोलियां चलीं और तेजधार हथियारों से वार भी किए गए. इस में चार लोगों को चोटें आईं हैं. दो युवकों को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था. यह मामला भी काफी चर्चा में रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »