6 साल से दो मासूम बेटियों का रेप कर रहा था पिता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बेटियों के बलात्कारी बाप को गिरफ्तार कर लिया है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

शरत कुमार

  • चित्तौड़गढ़,
  • 14 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

  • 7 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी मां
  • चाइल्ड लाइन की हेल्प लाइन 1098 से मांगी मदद

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर से रिश्ते तार-तार हुए हैं. पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया है, जो अपनी दो मासूम बेटियों के साथ 6 साल से बलात्कार कर रहा था. बड़ी बेटी ने किसी तरह चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करके मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने बेटियों के बलात्कारी बाप को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मानवता को शर्मसार करने वाली यह खबर चित्तौड़गढ़ के गंगरार से आई है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने बताया, 'चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर खबर मिली थी कि 2 बच्चियों ने हमें संपर्क किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता बच्चियों के साथ साथ दुष्कर्म कर रहे हैं.

छोड़कर चली गई मां

पुलिस ने चाइल्डलाइन के निदेशक भोजराज सिंह से संपर्क किया और आरोपी के घर पहुंचे. घर पर मौजूद आरोपी की 16 साल की बेटी ने बताया छह-सात साल पहले उसकी मां दोनों बेटियों को छोड़कर किसी और के साथ नाता प्रथा के तहत चली गई. तब वह छठी क्लास में पढ़ रही थी तभी से उसके पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं.

आरोपी के बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बहन के साथ भी उन्होंने जब यह काम करना शुरू कर दिया तब उसने किसी की मदद से चाइल्ड लाइन से संपर्क किया. कुछ भी गलती होने पर पीड़िता का पिता उन दोनों को मारता पीटता था और घर से बाहर निकालने की धमकी देता था. फिलहाल दोनों ही बेटियों को चाइल्डलाइन की मदद से समाज कल्याण विभाग के शेल्टर होम में रखा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »