गाजियाबाद: चेन नहीं लूट पाए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर भीड़ को डराया, फिर हुए फरार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में रजनीगंधा अपार्टमेंट के पास चेन स्नैचर्स ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हुए और लोगों ने उन्हें घेर लिया. खुद को लोगों के बीच घिरता देखकर दोनों स्नैचर्स ने पिस्तौल निकाल ली.

Advertisement
बंदूक दिखाकर भागे बदमाश बंदूक दिखाकर भागे बदमाश

अरविंद ओझा

  • गाजियाबाद,
  • 20 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST
  • चेन नहीं लूट पाए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर भीड़ को डराया
  • गाजियाबाद की घटना, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बाइक पर आए दो चेन स्नैचर्स जब चेन छीनने में नाकाम हो गए और लोगों के बीच घिर गए तो उन्होंने पिस्तौल निकाली और लोगों को डराते हुए वहां से फरार हो गए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल गाजियाबाद के साहिबाबाद में रजनीगंधा अपार्टमेंट के पास चेन स्नैचर्स ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हुए और लोगों ने उन्हें घेर लिया. खुद को लोगों के बीच घिरता देखकर दोनों स्नैचर्स ने पिस्तौल निकाल ली.

Advertisement

वहां मौजूद लोगों को बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और फिर बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए. यह वारदात शुक्रवार के दोपहर तीन बजे की है. इस घटना के बाद लोग इसे पुलिस के लिए बदमाशों की चुनौती मान रहे हैं.

हैरानी की बात ये है की दिनदहाड़े सड़क पर ये वारदात हुई जहां कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने बमदाशों का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं दिखाई और वो आराम से वहां से भाग गए. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है की अभी तक किसी ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

यहां देखिए वीडियो

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस ने भी लग्जरी गाड़ियों को चुराने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इन आरोपियों से 21 गाड़ियां बरामद की थी जिसकी बाजार में कीमत 5 करोड़ से भी ज्यादा है.

Advertisement

गैंग के लोग दिल्ली समेत अन्य शहरों से गाड़ियों को चुराकर उसे मणिपुर भेज देते थे और फिर वहां दलाल के जरिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में उसका रजिस्ट्रेशन कराकर उसे लोगों को ऊंचे दामों में बेच देते थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »