बिहार के सहरसा में सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ मनचले एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे थे. इस वीडियो क्लिप में कुल 7 मनचले एक सुनसान जगह पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज करते नजर आ रहे थे.
इस वीडियो में पीड़ित इन मनचलों के चंगुल से बचने की पूरी कोशिश कर रही है. उन से गुहार लगाती है कि उसे छोड़ दिया जाए और घर जाने दिया जाए. मगर मनचले मानने को तैयार नहीं है.
इस वीडियो को तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया और इस मामले में स्वतः एक FIR दर्ज कर मनचलों की तलाश शुरू कर दी.
देर शाम पुलिस ने इस मामले में वर्षीय पंकज यादव नाम के एक लड़के को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की के साथ पंकज यादव के दोस्त छेड़छाड़ कर रहे थे, तो वह इसका वीडियो अपने मोबाइल में बना रहा था.
देर रात पुलिस सहरसा के कई इलाकों में छापेमारी करती रही और अन्य 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवक पंकज यादव ने पुलिस को बताया है कि यह तकरीबन 1 महीना पुराना है.
इस पूरे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर नीतीश कुमार सरकार पर एक बार फिर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश राज में बिहार एक बार फिर से शर्मसार हुआ है. तेजस्वी ने सवाल पूछा कि आखिर नीतीश सरकार में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी?
परवेज़ सागर / रोहित कुमार सिंह