बिहार: अगवा किए गए युवकों को धारदार हथियार से काटा, नवादा में मिली लाशें

Bihar Triple Murder जमुई के सिकंदरा के रहने वाले अगवा किए गए तीनों युवकों के शव भोरमबाग पहाड़ से बरामद किए गए हैं. शव देखने से साफ पता चल रहा है कि तीनों युवकों की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर) पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर)

परवेज़ सागर

  • नवादा,
  • 29 मई 2019,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

बिहार के नवादा जिले में तीन युवकों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. तीनों युवकों को जमुई से अगवा किया गया था. तीनों को तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया है. जमुई पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी. अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक जमुई के सिकंदरा इलाके में रहने वाले तीन युवकों राजकुमार उर्फ पल्लू, जितेंद्र कुमार और विक्की कुमार को 24 मई की शाम अगवा कर लिया गया था. तभी से परिजन और पुलिस उन तीनों को खोज रहे थे. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. इसी दौरान बुधवार की सुबह तीनों युवकों के शव नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र में स्थित भोरमबाग पहाड़ से बरामद किए गए. किसी ने पुलिस को वहां तीन शव पड़े होने की सूचना दी थी.

Advertisement

कौआकोल थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुई के सिकंदरा के रहने वाले अगवा किए गए तीनों युवकों के शव भोरमबाग पहाड़ से बरामद किए गए हैं. शव देखने से साफ पता चल रहा है कि तीनों युवकों की हत्या बेरहमी से धारदार हथियार से काटकर की गई है.

पुलिस अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि तीनों युवकों राजकुमार उर्फ पल्लू, जितेंद्र कुमार और विक्की कुमार की हत्या 24 मई को ही कर दी गई थी. पुलिस हालांकि अपहरण और हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है.

बताते चलें कि बीती 24 मई को सिकंदरा निवासी राजकुमार उर्फ पल्लू, जितेंद्र कुमार और विक्की कुमार दो बाइकों पर सवार होकर कौआकोल से वापस सिकंदरा लौट रहे थे, तभी कौआकोल-पकरीबरामा मार्ग पर कगहर मोड़ के पास से इन तीनों का अपहरण कर लिया गया था. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. हत्या की वजह अभी साफ नहीं है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »