विदिशाः बजरंग दल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बजरंग दल नेता दीपक कुशवाहा की शनिवार को हुई हत्या के बाद रविवार को हिंसा भड़क गई. इस दौरान भीड़ ने कई दुकानों में आग लगा दी. हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

राहुल सिंह / IANS

  • विदिशा,
  • 13 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बजरंग दल नेता दीपक कुशवाहा की शनिवार को हुई हत्या के बाद रविवार को हिंसा भड़क गई. इस दौरान भीड़ ने कई दुकानों में आग लगा दी. हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है.

पुलिस के अनुसार, बक्सरिया इलाके में शनिवार दोपहर छह लोगों ने बजरंग दल के नेता दीपक कुशवाहा की से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या के विरोध में शनिवार को भी बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था.

Advertisement

विदिशा में हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने पहले धारा-144 लगाई. जिसके बाद रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर पथराव किया. पथराव की घटना में पुलिस के जवानों सहित कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और घरों में भी आग लगा दी.

बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया. अप्रिय घटनाओं को रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भोपाल से अतिरिक्त पुलिस बल भी विदिशा पहुंच गया है. बता दें कि पुलिस ने शनिवार को इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था.

डीएम अनिल सुचारी ने बताया कि शनिवार को बजरंग दल नेता की कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. गौरतलब है कि विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »