गोवा में मिली वायुसेना अधिकारी की लापता बेटी

हैदराबाद शहर के हवाई अड्डे से चार दिन पहले लापता हुई नौसेना के एक अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी शनिवार को गोवा में मिल गई. पुलिस ने इस संबंध में उसके परिवार को सूचित कर दिया है.

Advertisement
पुलिस ने इस संबंध में युवती के परिजनों को सूचना दे दी है पुलिस ने इस संबंध में युवती के परिजनों को सूचना दे दी है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • हैदराबाद,
  • 18 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

हैदराबाद शहर के हवाई अड्डे से चार दिन पहले लापता हुई नौसेना के एक अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी शनिवार को गोवा में मिल गई. पुलिस ने इस संबंध में उसके परिवार को सूचित कर दिया है.

साइबराबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोवा पुलिस से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि शनिवार देर शाम कैरवी शर्मा का गोवा में पता चल गया है. उसके पिता अरविंद शर्मा को इसकी जानकारी दे दी गई.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे इस बात का सत्यापन करने में लगे हैं कि युवती कैसे हुई थी. एक बार उसे वापस लाने के बाद इस बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी.

पुलिस के मुताबिक कैरवी पुणे में पढ़ती है और हाल में उसने 11वीं की पढ़ाई पूरी की है. वह 14 जून को हैदराबाद होते हुए विशाखापत्तम से पुणे वापस जा रही थी.

लेकिन इसी दौरान वह शम्साबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी और लापता हो गई थी. इसके बाद से ही उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया था. तभी से पुलिस उसे कर रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »