टोल प्लाजा फायरिंग: सांसद राम शंकर कठेरिया के दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

पुलिस ने बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के दोनों सुरक्षाकर्मियों विपिन और पिंकू उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों सिपाही पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं.

Advertisement
बीजेपी नेता रामशंकर कठेरिया (फाइल फोटो) बीजेपी नेता रामशंकर कठेरिया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

आगरा टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के दोनों सुरक्षा कर्मियों विपिन और पिंकू उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया. दोनों सिपाही पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं. इन दोनों सिपाहियों ने टोल पर मारपीट के बाद फायरिंग की थी.

अभी हाल में आगरा में इनर रिंग रोड पर एक टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इटावा से सांसद कठेरिया के गार्ड को एक टोलकर्मी की पिटाई करते और हवा में फायरिंग करते देखा गया. रिपोर्ट के मुताबिक, टोल प्लाजाकर्मी ने सांसद के काफिले में शामिल सभी गाड़ियों के लिए टोल टैक्स मांगा था. बाद में पीड़ित ने एत्तमादपुर पुलिस थाने में सांसद और उनके गार्ड के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई. आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक एफआईआर दर्ज की गई और सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 'टोल प्लाजा पर जो घटना हुई, उसमें मैं बीच-बचाव कर रहा था और टोलकर्मियों का लाठी-डंडे लेकर आने का फुटेज नहीं दिखाया गया. कुछ लोग पुलिसकर्मी से रिवाल्वर छीनने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने फायर की थी लेकिन यह वीडियो नहीं दिखाया जा रहा है.' बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 'इस मामले को आगरा के कुछ राजनीतिक लोग तूल दे रहे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं कहता हूं कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करे और पता करे कि कौन धमकी दे रहा है, उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »