गाजियाबाद: शराबी कार चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, 6 लोग जख्मी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक शराबी ड्राइवर ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और उसकी कार को कब्जे में ले लिया है. घायल लोगों में एक गर्भवती महिला और बच्चे भी शामिल हैं.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद ,
  • 30 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

  • शराबी ड्राइवर ने आधा दर्जन लोगों को मारी टक्कर
  • पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, घायल अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर में एक शराबी कार चालक ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को टक्कर मारकर अस्पताल पहुंचा दिया. इंदिरापुरम इलाके में ये हादसा उस वक्त हुआ, जब शराबी कार चालक अपनी कार को खुद चला कर कहीं ले जा रहा था. शराब के नशे में पहले उसने एक व्यक्ति को टक्कर मारी. जिसके बाद उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक, आधा दर्जन से ज्यादा बाइक और स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा टकरा गया.

Advertisement

इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए. जिसमें एक गर्भवती महिला और बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए इंदिरापुरम न्याय खंड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक मोटरसाइकिल चालक रमेश शर्मा का हादसे में पैर टूट गया. बाइक सवार अपने बेटे के साथ बैंक जा रहे थे. तभी सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में टक्कर मारते हुए उनकी भी मोटरसाइकिल में जोरदार मार दी. जिससे बाइक सवार शख्स के दाएं पैर में फैक्चर आ गया.

Advertisement

पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों को शांत कराया और कार चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कह रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »