गाजियाबादः खंभे से लटकी मिली गुमशुदा महिला की लाश

यूपी के गाजियाबाद में रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक महिला शनिवार को अचानक अपने घर से गायब हो गई थी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Advertisement
यूपी के गाजियाबाद की घटना यूपी के गाजियाबाद की घटना

पुनीत शर्मा / राहुल सिंह

  • गाजियाबाद,
  • 11 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

यूपी के गाजियाबाद में रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक महिला शनिवार को अचानक अपने घर से गायब हो गई थी. परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

यूपी के गाजियाबाद में रविवार सुबह जिंदगी अपनी रफ्तार पकड़ ही रही थी कि एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-24 से लगती हुई हिंडन नदी के पास एक महिला का लाश पड़ी है. पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय महिला की लाश एक खंभे से लटकी हुई थी.

Advertisement

पुलिस ने महिला की शिनाख्त खोड़ा निवासी राजकुमारी के रूप में की. परिजनों ने को बताया कि राजकुमारी शनिवार की रात से लापता थी. परिजनों ने राजकुमारी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. परिजनों ने देर रात पुलिस को राजकुमारी की गुमशुदगी की सूचना दी.

इससे पहले कि पुलिस राजकुमारी को सही-सलामत ढूंढ पाती, पुलिस को राजकुमारी की मौत की खबर मिल गई. परिजनों ने राजकुमारी की हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है. फिलहाल पुलिस के लिए राजकुमारी की हत्या एक पहेली बनी हुई है. राजकुमारी का कत्ल आखिर किसने किया और कत्ल करने के बाद उसकी लाश को खंभे से लटकाने के पीछे आखिर का क्या मकसद हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »