पंजाब रोडरेजः बस चालक को मारी गोली

पंजाब के पटियाला जिले में एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला. जहां रोडरेज की एक वारदात को अंजाम देते हुए कार सवार कुछ युवकों ने एक सरकारी यात्री बस के ड्राइवर को गोली मार दी.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर

  • पटियाला,
  • 27 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

पंजाब के पटियाला जिले में एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला. जहां रोडरेज की एक वारदात को अंजाम देते हुए कार सवार कुछ युवकों ने एक सरकारी यात्री बस के ड्राइवर को गोली मार दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

रोडरेज की यह वारदात पटियावा के राजपुरा रोड पर हुई. जहां स्विफ्ट कार में सवार कुछ युवक की यात्री बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें साइड नहीं मिल पा रही थी.

Advertisement

इसी बात से नाराज होकर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने बस चालक पर फायरिंग शुरू कर दी. एक चश्मदीद ने बताय कि बस राजपुरा से पटियाला आ रही था. बस चलने के कुछ देर बाद ही एक स्विफ्ट गाड़ी ने बस के आगे आकर रास्ता रोक लिया.

और कार सवार लोगों ने ड्राइवर के साथ हाथापाई शुरू कर दी. इसी दौरान एक शख्स ने पिस्तौल निकाल कर ड्राइवर पर फायर कर दिया. एक सीधी बस ड्राइवर की टांग में जा लगी. ड्राइवर जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा. आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए.

घायल ड्राइवर को इलाज के लिए पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »