12 साल की मासूम से 22 लोगों ने 7 माह तक किया गैंगरेप

रेप करने वाले हैवानों में अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर, प्लंबर और यहां तक कि रोज पानी सप्लाई करने वाले तक शामिल हैं.

Advertisement
नाबालिग से रेप के आरोप में 18 गिरफ्तार नाबालिग से रेप के आरोप में 18 गिरफ्तार

आशुतोष कुमार मौर्य

  • चेन्नई,
  • 17 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

चेन्नई के अयानवरम इलाके में एक नाबालिग बच्ची के यौन शोषण की दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 साल की मासूम बच्ची के साथ जो हुआ वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा. 22 लोग पिछले 7 महीने से मासूम बच्ची के साथ रेप कर रहे थे. हैरानी की बात यह है कि रेप करने वाले हैवानों में अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर, प्लंबर और यहां तक कि रोज पानी सप्लाई करने वाले तक शामिल हैं.

Advertisement

अपार्टमेंट में 7 महीने से मासूम के साथ रेप होता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर देते, फिर उसके साथ हैवानियत का खेल खेलते.

आखिरकार जब बच्ची ने मां और बहन को आपबीती बताई तो मामले का खुलासा हुआ. बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद अपार्टमेंट में काम करने वाले 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर देते और उसके बाद उसके साथ रेप करते. बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे कभी लगा देते तो कभी नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला देते.

यहां तक मासूम को कुछ नशीला पावडर सुंघाकर भी अचेत कर देते. आरोपी न सिर्फ बच्ची के साथ रेप करते बल्कि इस दौरान उन्होंने मासूम के कई अश्लील वीडियो भी बनाए. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के अलावा मासूम को उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने का डर भी दिखाया.

Advertisement

सातवीं में पढ़ने वाली पीड़ित बच्ची आखिरकार जब अपने साथ हो रहे अत्याचारों को नहीं झेल पाई तो उसने बीते शनिवार को स्कूल से लौटते वक्त अपनी बहन को पूरी बात बता दी. पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट में तैनात 66 साल के लिफ्ट ऑपरेटर रवि कुमार ने सबसे पहले उसके साथ रेप किया.

तीन दिन बाद ही वह अपने दो और साथियों को लेता आया और इस बार तीनों ने मिलकर बच्ची के हैवानियत की और उसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद तो उसके साथ रेप का सिलसिला चल निकला और .

पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से लेकर अपार्टमेंट में विभिन्न काम के लिए अक्सर आने जाने वाले वाटर सप्लायर और प्लंबिंग का काम करने वाले 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »