UP: घर में मिला लड़की का खून से लथपथ शव, शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक लड़की का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला है. वहीं लोग इस मामले को लेकर हॉरर किलिंग की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल मौत की वजह जानने के लिए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
घर में मिला लड़की का शव. (Representational image) घर में मिला लड़की का शव. (Representational image)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST
  • अभी तक परिजनों ने नहीं दी कोई तहरीर
  • वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम करवा रही पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घर के अंदर एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध हालत में मिला है. लड़की के परिजन जब लौटे तो घर में चीख पुकार मच गई. जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और जांच शुरू की. इलाके में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की की हत्या की गई है. मामले में ग्रामीणों ने हॉरर किलिंग की भी आशंका जताई है.

Advertisement

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि डेडबॉडी घर के अंदर मिलने पर मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए नाबालिग लड़की की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामला कमासिन थाना क्षेत्र का है. मृतक लड़की के परिजन ने बताया कि बच्ची घर पर थी. माता-पिता बाहर गए थे. इसी बीच किसी ने लड़की हत्या कर दी. उसके पेट में घाव है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. लड़की 15 साल की थी और इस साल उसने 10वीं के पेपर दिए थे.

नोएडा: बृजेश हत्या मामले में सामने आया CCTV, मारते दिख रहे बार के बाउंसर और स्टाफ

फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की. वहीं ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग के चलते हॉरर किलिंग की आशंका व्यक्त की है. पुलिस को भी घर के अंदर डेडबॉडी मिलने पर मामला संदिग्ध लग रहा है. थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि कोई करीबी ही घटना को अंजाम दे सकता है, लेकिन बगैर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आए बिना कुछ पुख्ता तरीके से नहीं कहा जा सकता है.

Advertisement

थाना प्रभारी ने हॉरर किलिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी. DSP सियाराम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान ने सूचना दी थी कि एक लड़की का शव घर के अंदर पिछले कमरे में मिला है. तत्काल पुलिस और जांच शुरू की. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा था, जिसका कारण जानने के लिए शव को पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. घटना की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »