लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 16 जिंदा राउंड जब्त

हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं. इनके कब्जे से 6 पिस्टल और 16 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं. बदमाशों की पहचान दीपक उर्फ लोटा और संदीप के रुप में हुई है. पुलिस ने इन दोनों के अलावा भिवानी जिले के रहने वाले बदमाश मनीष को भी गिरफ्तार किया है.

Advertisement
लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी (फाइल फोटो). लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी (फाइल फोटो).

ललित शर्मा

  • चंडीगढ़,
  • 19 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के दो सदस्यों सहित एक और बदमाश को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 30 बोर की एक देसी पिस्टल, 9 एमएम की एक देशी पिस्टल, 32 बोर की 4 देसी पिस्टल सहित 6 हथियार और 16 जिंदा राउंड भी बरामद किए. यह कार्रवाई गुरुग्राम सेक्टर 17 की अपराध जांच एजेंसी की टीम ने की है.

Advertisement

हरियाणा पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान गांव नाहरा जिला सोनीपत के रहने वाले 36 साल के दीपक उर्फ लोटा, जींद जिले के गांव श्रीराग खेड़ा का रहने वाले 28 साल के संदीप के रुप में हुई है. इनके अलावा पुलिस ने भिवानी जिले के गांव ढाबधानी के रहने वाले 24 साल के मनीष को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आगे बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 17 और 18 के पुलिस थानों में मनीष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं. उसी के चलते मनीष को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सभी आरोपियों पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं.

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर दीपक और संदीप

पुलिस ने बताया कि बदमाश दीपक उर्फ लोटा और संदीप तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि तीसरे आरोपी मनीष को भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »