यूपी में 15 साल से रह रहे थे दो विदेशी नागरिक, फर्जी आधार कार्ड से बनवा लिया था भारतीय पासपोर्ट

उत्तर प्रदेश की हापुड़ जिले (UP Hapur) की पुलिस ने दो ऐसे विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 15 साल से यहां रह रहे थे. इन दोनों विदेशियों ने यहां फर्जी आधार कार्ड से भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया था. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में विदेशी नागरिक.  (Photo: Aajtak) पुलिस की गिरफ्त में विदेशी नागरिक. (Photo: Aajtak)

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 29 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST
  • उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • भारतीय पासपोर्ट व आधार कार्ड की कॉपी बरामद

यूपी के हापुड़ जिले (UP Hapur) के थाना धौलाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhar Card) से भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) बनवाने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक भारतीय पासपोर्ट, एक आधार कार्ड की कॉपी और 2 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं. पुलिस (Police) इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले दो विदेशी नागरिकों फैयाज पुत्र जफर आलम और फारुख पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है. फैयाज वर्तमान में आसिफ के मकान ग्राम शेखपुर खिचारा थाना धौलाना जनपद हापुड़ में रह रहा था, जबकि ये मूल निवासी बर्मा का है. वहीं फारुख वर्तमान में आबिद प्रधान के मकान ग्राम शेखपुरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ में रह रहा था. फारुख भी बर्मा का रहने वाला है. इन दोनों आरोपियों के कब्जे से भारतीय पासपोर्ट व आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद की गई है.

बाराबंकी पुलिस ने पकड़े इंटरनेशनल स्मैक तस्कर, नेपाल व खाड़ी देशों की करेंसी बरामद

इस मामले में हापुड़ के SP दीपक भूकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी फैयाज ने बताया है कि वह अपने माता-पिता के साथ करीब 15 वर्ष पहले बर्मा से आकर यूपी के अलीगढ़ में रह रहा था. यहीं पर आधार कार्ड बनवा लिया था. इसके पश्चात करीब सात-आठ वर्षों से ग्राम शेखपुर खिचारा थाना धौलाना जनपद हापुड़ के मकान में रहने लगे. मकान बदलने के साथ ही अपना आधार कार्ड का पता बदलवा लिया. फैयाज ने बताया कि वर्ष 2021 में फारुख ने आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेजों की सहायता से मेरा भारतीय पासपोर्ट बनवाया था. फारुख के पास पहले से ही भारतीय पासपोर्ट था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »