Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा 'केकड़ा', मूसेवाला हत्याकांड में निभाई थी ये भूमिका

Sidhu Moose Wala Murder Case Update: मूसेवाला हत्याकांड के बाद से पंजाब और दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. पुलिस ने जहां एक तरफ हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स की पहचान कर ली है तो वहीं दूसरी ओर शूटर्स के मददगारों को भी उठाने में लगी है.

Advertisement
29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था. (फाइल फोटो) 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था. (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर

  • मानसा ,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST
  • पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा एक्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर्स को गाड़ियां मुहैया करवाने वाले केकड़ा नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस इसे बड़ी गिरफ्तारी मान रही है. फिलहाल मानसा पुलिस केकड़ा से पूछताछ करने में जुट गई है. इससे पहले हत्याकांड में शामिल 8 शूटर्स की पहचान करने का दावा किया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने 4 अलग-अलग राज्यों में रेड मारी है. 

Advertisement

गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक 29 मई को महिंद्रा थार गाड़ी सवार सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्ड बरार ने ली थी.

गोल्डी बरार तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है. इन्होंने अपने दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. बता दें कि पिछले साल मिद्दूखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस गैंग का मानना था कि विक्की मिद्दूखेड़ा के हत्यारों को सिद्धू मूसेवाला पनाह देने का कर रहे थे.    

ये भी पढ़ें: मूसेवाला मर्डर केस के शूटर्स बेनकाब, पुलिस को गुमराह करने 4 राज्यों से बुलाए गए थे  

उधर, पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल सारे शूटरों के चेहरे से नकाब उठाया है. चार राज्यों के 7 चेहरों की पहचान कर ली गई है.  जानकारी के मुताबिक, 3 शूटर पंजाब के, 2 हरियाणा के रहने वाले, 2 शूटर पुणे और एक राजस्थान का रहने वाला है.  

Advertisement

सूत्रों की मानें तो सभी शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैं. गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ताबड़तोड़ रेड मारी जा रही है.  सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर हरियाणा के फतेहाबाद में पंजाब पुलिस ने दबिश दी, जहां एक और संदिग्ध पकड़ा गया. 

पकड़े गए आरोपी देवेंद्र उर्फ काला पर हत्याकांड के दो संदिग्धों को शरण देने का आऱोप है. पूछताछ के आधार पर पुलिस गोली मारने वाले शूटर्स का सुराग तलाशने में जुटी है. 

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और खुलासा यह हुआ है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर गैंगस्टर अमित डागर असली टारगेट था. अमित को मारने में फेल हुए तो मूसेवाला को मारने का प्लान बनाया गया था. डागर वही गैंगस्टर है, जिसने लॉरेंस से 5 करोड़ की फिरौती  मांगी थी.  


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »