टॉय गन दिखाकर किन्नर के घर से लूटे थे एक करोड़, लुटेरों को पकड़ने पुलिस ने खंगाले 300 कैमरों के फुटेज

मुख्य आरोपी पवन ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान व्यापार में उसे बेहद नुकसान हुआ था. उस पर लाखों का कर्ज चढ़ गया था. इसी बीच उसे पता लगा कि एक किन्नर के घर में जेवरात हो सकते हैं. जिसके बाद उसने लूट की साजिश रची. फिर वह सनी उर्फ अरमान से मिला, और कुछ लोगों को साजिश में जोड़ा. इसके बाद अरमान ने सलमान समेत दूसरे साथी से बात की.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर करीब 80 लाख के जेवरात और लाखों रुपए कैश बरामद किया है. आरोपियों ने 24 मई के दिन पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक किन्नर के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. लूट की साजिश पवन जायसवाल नाम के शख्स ने रची थी.

24 मई को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि लक्ष्मी नगर के एक घर में लूट की वारदात हुई है. पीड़ित ने शिकायत दी कि मास्क पहने हुए चार लोगों ने बंधक बनाकर पूरे घर में लूटपाट की और फरार हो गए थे. लूट की वारदात को दिन के वक्त अंजाम दिया गया था.  इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Advertisement

पुलिस टीम ने सबसे पहले वारदात की जगह के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले. उनमें संदिग्ध नजर आए तो पुलिस ने लक्ष्मी नगर से लेकर नोएडा के नया बांस तक के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों की तलाशी ली. फिर नया बांस में सीसीटीवी में आरोपी नजर आए. 

इस बीच, पुलिस को लक्ष्मी नगर के एक फुटेज में आरोपी एक युवक के साथ बात करते नजर आए थे. जिसके बाद पुलिस ने इस शख्स की पहचान की. इस संदिग्ध का नाम पवन जायसवाल था. पवन लक्ष्मी नगर में पान की दुकान चलाता था.

पुलिस ने पूछताछ के लिए पवन को हिरासत में ले लिया. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ के मुताबिक, पवन ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी दिखाया तो उसने लूट की पूरी साजिश पुलिस को बता दी.

Advertisement

पवन ने पुलिस को बताया कि लॉक डॉउन के दौरान व्यापार में उसे बेहद नुकसान हुआ था. उस पर लाखों का कर्ज चढ़ गया था. इसी बीच उसे पता लगा कि एक किन्नर के घर में जेवरात हो सकते हैं. जिसके बाद उसने लूट की साजिश रची. फिर वह सनी उर्फ अरमान से मिला, और कुछ लोगों को साजिश में जोड़ा. इसके बाद अरमान ने सलमान समेत दूसरे साथी से बात की. 


अरमान लूट वाले दिन कार से नया बांस पहुंचा. वहीं गाड़ी पार्क की और फिर लक्ष्मी नगर आया. यहां सब पवन से मिले. फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले. पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात, साढ़े 6 लाख कैश, 2 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर, 5 टॉय गन, एक तमंचा बरामद किया है. इसके अलावा लूट के पैसे से खरीदा गया आईफोन भी बरामद किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »