फिल्मी पर्दे में इंसान और पालतू कुत्ते की वफादारी के किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन रीवा में रियल लाइफ में पालतू कुत्ते की वफादारी देखने को मिली है. अपनी जान देकर कुत्ते ने अपनी वफादारी का फर्ज निभाया. पुलिस ने कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रीवा के पिपरी गांव में अरुण प्रसाद द्विवेदी ने टॉमी नाम का जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता पाल रखा था. 13 जून 2023 की शाम उनकी बच्ची कुत्ते के साथ खेत में टहल रही थी और अरुण काम में व्यस्त थे. उसी दौरान बाइक से आए 22 वर्षीय युवक प्रिंस मिश्रा ने कट्टे से फरार कर दिया. इस हमले में मालिक अरुण बाल-बाल बच गए. उनका परिवार भी भागकर बच गया. जबकि टॉमी गोली की जद में आ गया. 315 बोर की गोली होने से टॉमी को सीधे जा लगी. घायल पालतू जानवर को इलाज के लिए अरुण अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी प्रिंस सिंह फरार हो गया. कुत्ते के मालिक अरुण ने गोली से उड़ाने की शिकायत बैकुंठपुर थाने में दर्ज करा कराई. पुलिस ने धारा 428, 429, 294, 506 सहित आर्म्स एक्ट 25, 27 का मामला दर्ज कर लिया था. 5 माह बाद फरार आरोपी प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी प्रिंस से 315 बोर का एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है जिससे फरार कर टॉमी को गोली मारी थी.
कुत्ते के मालिक अरुण गांव में मधुमक्खी पालन का कार्य करते हैं. यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा पालन केंद्र है. टॉमी रखवाली के साथ उनके इस काम में काफी मदद करता था. अरुण ने कहा आज उन्हें कुत्ते की मौत का बड़ा दुख है, उन्हें अक्सर याद आता है. लेकिन इस बात की खुशी है कि हत्यारा जेल चला गया और टॉमी को इंसाफ मिल गया.
टीआई बैकुंठपुर विजय सिंह बघेल ने बताया कि प्रिंस नाम के युवक ने कुत्ते की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुत्ते की हत्या में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद कर लिया है.
विजय कुमार विश्वकर्मा