नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन, मुरादाबाद में पत्रकार समेत 5 और गिरफ्तार

मुरादाबाद के मुगलपुरा में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाले 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक पत्रकार भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 14 जून 2022,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST
  • गिरफ्तार पांच लोगों में एक पत्रकार भी शामिल
  • अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

यूपी में मुरादाबाद के मुगलपुरा में पुलिस ने पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर प्रोटेस्ट और नारेबाजी करने वाले 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में लोकल न्यूजपेपर का एक पत्रकार भी शामिल है. पुलिस अब तक 40 लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय पत्रकार फैजान, 20 वर्षीय सरफराज, 22 वर्षीय जुहेद, 22 वर्षीय तौसीफ और 46 साल के लईक उर्फ कल्लू का पहले मेडिकल करवाया गया. फिर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया.

Advertisement

मुगलपुरा पुलिस इस मामले में अबतक 40 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. रविवार को पुलिस ने दस लोगों को मेडिकल के बाद जेल भेजा था, इससे पहले 25 लोगों को हिरासत में लेने के बाद सभी पर गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जेल भेजे गए इन युवकों का मेडिकल कराते समय भी जिला अस्पताल में भारी पुलिस मौजूद रही और मेडिकल के दौरान किसी को भी इमरजेंसी वार्ड में नहीं जाने दिया गया.

थाना मुगलपुरा के CO महेश चंद गौतम का कॉल पर कहना है कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक लोकल न्यूजपेपर का पत्रकार भी शामिल है. अब तक 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. आगे की जांच जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »