UP: युवक ने घर पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, VIDEO सामने आया तो हुआ एक्शन

यूपी के कुशीनगर में एक युवक ने अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया. इस मामले का वीडियो जब सामने आया तो पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने पाकिस्तानी झंडा उतरवाकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाता युवक. (Photo: Video Grab) छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाता युवक. (Photo: Video Grab)

संतोष सिंह

  • कुशीनगर,
  • 14 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक युवक ने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया. इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद तरया थाने की पुलिस तत्काल एक्शन में आई. पुलिस ने आरोपी के घर से पाकिस्तान का झंडा उतार कर केस दर्ज कर लिया. इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में 21 वर्षीय रफीक व रफीक की बुआ के साथ एक नाबालिग का नाम सामने आया है. पुलिस ने रफीक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी युवक के अलावा जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के आह्वान पर जहां लोग अपने घरों में राष्ट्र का गौरव तिरंगा फहरा रहे हैं, वहीं अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. कुशीनगर के बेंदूपार मुस्तकिल गांव में एक युवक ने अपनी छत पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया. इस मामले का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों ने आक्रोश जताते हुए जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के घर से पाकिस्तान का झंडा उतरवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

यहां देखें वीडियो

पुलिस को मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने युवक को ऐसा करने से मना किया, इसके बावजूद युवक नहीं माना. उसने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया. पाकिस्तान का झंडा लगाने वाले युवक का नाम सलमान बताया जा रहा है, जो कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकिल गांव का निवासी है.

Advertisement

पाकिस्तानी झंडा सिलने वाली आरोपी की बुआ शाहनवाज ने बताया कि मैं बैठी थी तो मैंने सोचा सब लोग फ्लैग लगा रहे हैं तो मैंने भी सोचा कि मैं इस्लामिक फ्लैग लगाऊंगी. मुझे नहीं मालूम था. अच्छा लगने के लिए मैंने झंडे को सिला था. मुझसे गलती हो गई है. मैं सबसे माफी मांगती हूं, अब ऐसा नहीं होगा.

ग्राम प्रधान अवनीश ने बताया कि ग्रामीणों ने हमको बताया कि गांव में गैर राष्ट्र का झंडा लगा है तो तुरंत हमने प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद झंडा उतरवा दिया गया. आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है. 

ग्रामीण जमालुद्दीन ने बताया कि दो लोग झंडा लेकर छत पर गए. एक लड़के झंडा लगाने के लिए मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद मैंने वीडियो बना लिया. लगभग 1 घंटे तक छत पर झंडा लगा रहा.

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल आरोपी के घर से पाकिस्तान का झंडा उतरवा दिया गया. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »