कोलकाता: महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 250 ग्राम हेरोइन बरामद

कोलकाता में पुलिस (Kolkata Police) ने एक महिला को ढाई सौ ग्राम हेरोइन (Heroin) के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मु​खबिर से मिली सूचना के आधार पर की. पुलिस का कहना है कि महिला से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. नशे के कारोबार से जुड़े अन्य कई नाम सामने आ सकते हैं.

Advertisement
कोलकाता पुलिस ने महिला ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार.  (Representative image) कोलकाता पुलिस ने महिला ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार. (Representative image)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 09 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST
  • शहर में ऑटोरिक्शा से यात्रा कर रही थी महिला
  • सूचना पर पुलिस टीम ने कर दी छापेमारी

कोलकाता पुलिस ने शहर के गोल्फ ग्रीन इलाके के दक्षिणी हिस्से से एक महिला को नशीले पदार्थ heroin के साथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ड्रग्स (Drugs) की तस्करी करती है. पुलिस ने उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन (Heroin) जब्त की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि ड्रग क्वीन साहिदा बीबी के रूप में पहचानी गई महिला को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया. महिला साहिदा बीबी उस समय शहर के अनवर शाह इलाके के दक्षिणी हिस्से में थी, जहां पर वह युवाओं को ड्रग्स (Drugs) देने के लिए एक ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही थी.

Advertisement

मुखबिरों ने पुलिस को दी थी ये सूचना

इस मामले की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत रणनीति तय कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की और आरोपी महिला को पकड़ लिया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अज्ञात युवक उस क्षेत्र में और महिला के आसपास इकट्ठा हो रहे हैं, इसके अलावा ऑटोरिक्शा पर सवार कुछ लोगों से कुछ युवा पैकेट ले रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. यह सिर्फ एक कड़ी है. इस मामले में कई अन्य लोग शामिल हैं. हम महिला से बात कर रहे हैं और इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »