महाराष्ट्र: साढ़े तीन साल की बच्ची को किडनैप कर ले गए 80 KM दूर, CCTV खंगालते हुए 12 घंटे में पहुंच गई पुलिस, छुड़ा लिया

महाराष्ट्र के पुणे की पुलिस ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को 12 घंटे के अंदर अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए माबाइल टावर के जरिये लोकेशन ट्रैस कर अपने घर से 80 किलोमीटर दूर ले जाई गई बच्ची तक पहुंच गई और उसे मुक्त करा लिया. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement
सीसीटीवी फुटेज से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) सीसीटीवी फुटेज से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने घर के बाहर खेलते समय एक मासूम बच्ची लापता हो गई थी. महाराष्ट्र पुलिस ने इस बच्ची को घटना के 12 घंटे के भीतर अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें चार महिलाएं हैं. बच्ची की उम्र साढ़े तीन साल बताई जा रही है.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड के चिखली इलाके की है. बताया जाता है कि चिखली में 23 जुलाई की दोपहर साढ़े तीन साल की एक बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी. बच्ची खेलते समय ही अचानक लापता हो गई. बच्ची को न पाकर परेशान परिजनों ने आसपास और हर उस स्थान पर तलाश की जहां बच्ची के होने की संभावना थी.

थक-हारकर लापता बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत कर अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई. पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि जुन्नार की निवासी विमल चौगुले अपहृत बच्ची के पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन सुनीता नलवडे के साथ रह रही थी.

Advertisement

जांच आगे बढ़ी तो मामला खुलता चला गया. जांच अधिकारी के मुताबिक विमल चौगुले, उसके पति संतोष चौगुले, सुनीता नलवडे और उसकी दो बेटियों ने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची का अपहरण कर लिया. बच्ची का अहरण कर उसे विमल चौगुले के जुन्नार स्थित घर ले जाए जाने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस एक्टिव मोड में आ गई.

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन टावर की लोकेशंस के जरिये बच्ची को उसके घर से 80 किलोमीटर दूर ट्रैस कर लिया. पुलिस ने विमल चौगुले के जुन्नार स्थित घर पर छापेमारी कर दी. पुलिस ने अपहृत बच्ची को बरामद कर लिया और विमल चौगुले, उसके पति संतोष चौगुले, सुनीता नलवडे और उसकी दो बेटियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बच्ची को मुक्त करा लिया है.

पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मासूम बच्ची के अपहरण के पीछे क्या वजह थी. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मानव तस्करी और अंधविश्वास, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. इसका खुलासा भी जल्द ही कर दिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »