दिल्लीः ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे थे कैट्स एम्बुलेंस के 2 कर्मचारी, गिरफ्तार

पवन 15 लीटर के सिलेंडर के 40 हजार और 50 लीटर के सिलेंडर के 90 हजार रुपये तक वसूल किया करता था. ये रुपये पेटीएम के जरिए लिए जाते थे जिसे बाद में एक्सिस बैंक और पीएनबी बैंक के खाते में ट्रांसफर करके पवन निकाल लिया करता था.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में ऑक्सीजन की कालाबाजारी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ऑक्सीजन की कालाबाजारी के आरोपी

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST
  • साउथ दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई
  • 40 से 90 हजार तक में बेचते थे ऑक्सीजन सिलेंडर

दिल्ली में कोरोना वायरस की महामारी कोहराम मचा रही है. लोग सांसों के लिए, जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं लेकिन जीवनरक्षक दवाओं के साथ ही प्राणवायु ऑक्सीजन की कालाबाजारी भी धड़ल्ले से जारी है. साउथ दिल्ली की पुलिस ने कैट्स एम्बुलेंस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कैट्स एम्बुलेंस के ये कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे थे.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाने की पुलिस को शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल नंबर के जरिए कैट्स एम्बुलेंस के कर्मचारी पवन तक जा पहुंची. पवन पहले तो पुलिस को गुमराह करने लगा लेकिन मोबाइल की जांच में ऑक्सीजन की कालाबाजारी की बात सामने आई. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पवन ने अपराध कुबूल भी कर लिया.

जांच में यह बात सामने आई कि पवन 15 लीटर के सिलेंडर के 40 हजार और 50 लीटर के सिलेंडर के 90 हजार रुपये तक वसूल किया करता था. ये रुपये पेटीएम के जरिए लिए जाते थे जिसे बाद में एक्सिस बैंक और पीएनबी बैंक के खाते में ट्रांसफर करके पवन निकाल लिया करता था. पवन की निशानदेही पर पुलिस ने विपिन नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है.

Advertisement

विपिन भी कैट्स एम्बुलेंस में पायलट है और ऑक्सीजन की कालाबाजारी में पवन की मदद करता था. पुलिस ने पवन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दो ऑक्सीजन सिलेंडर, 32 पीपीई किट और एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. बताया जाता है कि पवन ने अपना नंबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रखा था कि जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत हो वे उससे संपर्क करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »