पुलिस का मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने गला रेतकर किया दो लोगों का कत्ल, मरने वालों में एक पूर्व नक्सली भी शामिल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों के एक समूह ने गांव में घुसकर करम राजू (32) और माडवी मुन्ना (27) को उनके घरों से बाहर खींच लिया. इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
माओवादियों ने गला रेतकर उन दोनों लोगों को मार डाला (फाइल फोटो) माओवादियों ने गला रेतकर उन दोनों लोगों को मार डाला (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • बीजापुर,
  • 04 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी, जिनमें से एक उनका पूर्व सहकर्मी था. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात को तर्रेम थाना क्षेत्र के बुगदीचेरू गांव में हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों के एक समूह ने गांव में घुसकर करम राजू (32) और माडवी मुन्ना (27) को उनके घरों से बाहर खींच लिया. इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

इस वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना दिए जाने के बाद सुबह पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर माओवादियों की जगरगुंडा एरिया कमेटी द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें दोनों मृतकों पर पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाया गया है.

उन्होंने बताया कि राजू कभी एक सक्रिय नक्सली था, जिसने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया और गांव में सामान्य जीवन जी रहा था. जांच में पता चला है कि नक्सलियों ने मुन्ना पर पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाकर पहले भी उस पर हमला किया था. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुन्ना के बड़े भाई की कुछ साल पहले पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. पिछले एक साल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों में माओवादियों को अपने रैंक और फाइल तथा वरिष्ठ सदस्यों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, अपने मुख्य क्षेत्रों में नए सुरक्षा शिविरों की स्थापना के बाद उन्होंने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों को भी छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि माओवादी निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर अपनी हताशा निकाल रहे हैं और उन पर देशद्रोही तथा पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं.

26 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी, उस पर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के बारे में सूचना लीक करने का आरोप लगाया. 16 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के मिरतुर इलाके में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी. 

पुलिस के अनुसार, पिछले साल बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 68 नागरिक मारे गए थे. इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 50 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस ने बताया कि पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »