दिल्ली पुलिस और नंदू गैंग के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नंदू गैंग के दो सदस्यों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन दोनों ने एक बिजनेसमैन के ऑफिस में फायरिंग की थी. मौके से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और क्राइम में इस्तेमाल स्कूटर जब्त किया गया है. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.

Advertisement
एनकाउंटर में पकड़े गए भरत और वीरज़, पिस्टल और स्कूटर बरामद. (Photo: Representational) एनकाउंटर में पकड़े गए भरत और वीरज़, पिस्टल और स्कूटर बरामद. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

दिल्ली का द्वारका इलाका रविवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दिल्ली पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात नंदू गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान 23 वर्षीय भारत और 23 वर्षीय वीरज के रूप में हुई है. इन पर एक बिजनेसमैन के ऑफिस पर फायरिंग का आरोप है. उसे अपनी शर्तों पर जमीन का विवाद सुलझाने के लिए धमकाया था.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भरत 21 जनवरी को ही तिहाड़ जेल से बाहर आया था. जेल में रहने के दौरान वह गैंगस्टर विक्की सन्यासी के संपर्क में आया, जो खुद कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू गैंग से जुड़ा हुआ है. जेल से छूटने के बाद भरत ने विक्की के इशारे पर उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में जमीन विवादों को लेकर फायरिंग और फिरौती का काम शुरू कर दिया.

बिंदापुर इलाके में बिजनेसमैन के ऑफिस पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी. 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई. रविवार रात 2.10 बजे सूचना मिली कि आरोपी कुतुब विहार की ओर जाने वाली सड़क पर आने वाले हैं. पुलिस टीम ने जब एक डैमेज नंबर प्लेट वाले सफेद स्कूटर को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया.

Advertisement

इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. भरत ने एक हेड कांस्टेबल को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उनके पास से गुजर गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली भरत के दाहिने पैर में लगी. वहीं, दूसरे आरोपी वीरज ने भी पुलिस पर पिस्टल तानी, लेकिन किस्मत से उसकी पिस्टल जाम हो गई और पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया. 

दोनों को इलाज के लिए द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया है. पकड़ा गया आरोपी भारत शातिर अपराधी है. उस पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उसने 8वीं तक पढ़ाई की और बाद में मोटर मैकेनिक का काम किया, लेकिन ड्रग्स की लत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया. वीरज पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. 

हैरान करने वाली बात यह है कि वीरज 12वीं पास है और साल 2023 से 2025 तक प्राइवेट ट्यूटर के तौर पर बच्चों को पढ़ाता था. साल 2025 में भरत के संपर्क में आने के बाद वह भी नशे और अपराध के दलदल में फंस गया. पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल, चार खाली कारतूस, तीन जिंदा राउंड और स्कूटर बरामद किया है. स्कूटर इस महीने की शुरुआत में उत्तम नगर से छीना गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »