बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस

विष्णु के खिलाफ एक युवती ने भी रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस को काफी समय से विष्णु की तलाश है. लेकिन वह फरार चल रहा है.

Advertisement
भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो) भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • भदोही,
  • 30 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST
  • विष्णु के देश से बाहर भागने की आशंका
  • एसपी ने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को लिखा पत्र
  • गायिका ने लगाया है गैंगरेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. जेल में बंद विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा पर अब शिकंजा कसता जा रहा है. विष्णु मिश्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का बेटा विष्णु मिश्रा फरार चल रहा है.

विष्णु मिश्रा के खिलाफ उनके रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था. विष्णु के खिलाफ एक युवती ने भी रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस को काफी समय से विष्णु की तलाश है. लेकिन वह फरार चल रहा है. विष्णु के देश से बाहर भागने की आशंका पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया है.

Advertisement

भदोही के पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र भेजा है. गौरतलब है कि गैंगरेप के मामले में पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज कर लिए जाने के बाद पुलिस ने विष्णु की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस को भी एक्टिव कर दिया था. विष्णु के खिलाफ कुर्की का नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है. विष्णु मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है.

बता दें कि विष्णु मिश्रा के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है. इसके बाद पुलिस भी विष्णु की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है. विधायक विजय मिश्रा भी जेल में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »