संदिग्ध मास्क मैन, स्लीपर सेल और सीक्रेट साजिश... बेंगलुरू कैफे ब्लास्ट के बाद इन 4 आतंकी मॉड्यूल पर IB-NIA की नजर

मौका-ए-वारदात से मिले तमाम सबूत और सुराग इस मामले में टेरर एंगल की ओर इशारा कर रहे हैं. इस ब्लास्ट केस में कई मॉड्यूल पर पुलिस और एजेंसियों की नज़रें टिकी हैं. कुल मिलाकर चार राज्यों की पुलिस के साथ अब आईबी (IB) और एनआईए (NIA) भी मैदान में है.

Advertisement
इस मामले में आईबी और एनआईए भी नजर रख रहे हैं इस मामले में आईबी और एनआईए भी नजर रख रहे हैं

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 04 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरू के एक कैफे में हुए धमाके की जांच में चार राज्यों की पुलिस के अलावा दो केंद्रीय जांच एजेंसियां भी शामिल हो गई हैं. हालांकि अब तक की तफ्तीश के बाद भी उनके हाथ खाली हैं, अलबत्ता ये जरूर है कि पुलिस और जांच एजेंसियों के रडार पर इस वक़्त दक्षिण भारत में सक्रिय कई आतंकी मॉड्यूल आ गए हैं. जिनमें आईएम और आईएसआईएस वाले मॉड्यूल खासतौर पर पुलिस की निगाह में हैं. इसके अलावा पीएफआई को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा है. 

Advertisement

बेंगलुरु में IB और NIA का डेरा
बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में मौजूद रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हैं. उन तस्वीरों की जांच में संदिग्ध का सुराग पुलिस को मिला है. इस मामले की जांच के लिए बेंगलुरु में अलग-अलग जांच एजेंसियों ने डेरा डाला हुआ है. मौका-ए-वारदात से मिले तमाम सबूत और सुराग इस मामले में टेरर एंगल की ओर इशारा कर रहे हैं. इस ब्लास्ट केस में कई मॉड्यूल पर पुलिस और एजेंसियों की नज़रें टिकी हैं. कुल मिलाकर चार राज्यों की पुलिस के साथ अब आईबी (IB) और एनआईए (NIA) भी मैदान में है.

आतंकी मॉड्यूल के स्लीपर सेल पर नजर
बेंगलुरु में इस वक्त धमाके के गुबार और सुराग को खंगालने के लिए अलग-अलग एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है. दिल्ली पुलिस, तेलंगाना पुलिस, तमिलनाडु पुलिस, केरला पुलिस, आईबी और एनआईए बेंगलुरु में मौजूद हैं. बेंगलुरू पुलिस के साथ-साथ दोनों सेंट्रल एजेंसियां इलाके का डंप मोबाइल डेटा भी खंगाल रही हैं. NIA और IB की टीम कर्नाटक में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल के स्लीपर सेल के बारे में जानकारी नए सिरे से इकट्ठा कर रही है. जिनमें साउथ इंडिया में सक्रिय आतंकी संगठन शामिल हैं.

Advertisement

इंडियन मुजाहिद्दीन- कर्नाटक
इंडियन मुजाहिद्दीन के फाउंडर मेंबर रियाज भटकल और इकबाल भटकल दोनों ही कर्नाटक के भटकल इलाके के रहने वाले हैं. फिलहाल वे दोनों पाकिस्तान में मौजूद हैं. बताया जाता है कि उनकी देख रेख में ही इंडियन मुजाहिद्दीन के स्लीपर सेल कर्नाटक में एक्टिव रहे हैं. 

ISIS मॉड्यूल
सोशल मीडिया के जरिए बड़े पैमाने पर विदेश में बैठे हैंडलर्स के जरिए साउथ इंडिया में नौजवानों का ब्रेन वॉश करने की बात सामने आई है. माना यही जाता है कि ISIS के नाम पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी ही ISI के इशारे पर ये काम कर रहे हैं. 

PFI का मॉड्यूल
प्रतिबंधित संगठन PFI पर साउथ इंडिया में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक किया जा रहा है. NIA ने खुलासा किया है कि PFI के कई सदस्य ISIS के साथ जुड़े और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. 

लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल
कर्नाटक में लश्कर का स्लीपर सेल सबसे ज्यादा एक्टिव है. जुलाई 2023 में बेंगलुरु पुलिस ने आईबी के साथ मिलकर लश्कर के मॉड्यूल का खुलासा किया था. साथ ही हथियार और हैंड ग्रेनेड के साथ वाकी टॉकी भी बरामद किए थे. 

सूत्रों के मुताबिक अब तब संदिग्ध मास्क मैन की पहचान नहीं हो पाई है. ऐसे में एजेंसियां आतंकी मॉड्यूल के स्लीपर सेल के बारे में नए सिरे से जानकारी हासिल कर रही हैं. उधर, जांच के बीच बेंगलुरू कैफे ब्लास्ट पर सियासत भी तेज हो गई है. बीजेपी लगातार कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है.

Advertisement

(बेंगलुरू से अरविंद ओझा के साथ आजतक ब्यूरो) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »