बिहार पुलिस का फरमान, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे जवान

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया कि इससे आम जनता के बीच उनकी छवि धूमिल होती है. इस प्रकार का कृत्य अनुशासनहीनता का भी परिचायक है. मीडिया द्वारा भी ऐसे मामलों को प्रकाश में लाया जाता है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

उत्कर्ष कुमार सिंह

  • पटना,
  • 02 जून 2021,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST
  • अनावश्यक मोबाइल या सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगी रोक
  • पुलिस मुख्यालय का आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई का निर्देश
  • इस प्रकार का कृत्य अनुशासनहीनता का परिचायकः मुख्यालय

कोरोना संकट के दौर में बिहार पुलिस ने अपने कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के अनावश्यक मोबाइल या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए ऐसा करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया.

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया से जुड़कर व्यक्तिगत मनोरंजन करने से पुलिस की छवि खराब होती है. इस दौरान पुलिसकर्मियों का ध्यान अपने काम से भटक जाता है और उनकी कार्यदक्षता में कमी आती है.

Advertisement

साथ ही नए निर्देश के तहत यह भी कहा गया कि इससे आम जनता के बीच उनकी छवि धूमिल होती है. इस प्रकार का कृत्य अनुशासनहीनता का भी परिचायक है. मीडिया द्वारा भी ऐसे मामलों को प्रकाश में लाया जाता है, जिससे राज्य पुलिस की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

इसे भी क्लिक करें --- UP: तीन दिन तक फीडबैक लेने के बाद लौटे बीएल संतोष, अब पार्टी हाईकमान को सौपेंगे रिपोर्ट

मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा कर्तव्य के दौरान (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग न किया जाए. अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थों को यथोचित निर्देश दें. निर्देश के उल्लंघन को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई भी करें.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »