UP: सेल्फी लेने के​ लिए ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर मौत

बाराबंकी के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ. बताया गया है कि स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर करीब ढ़ाई माह से मालगाड़ी के टैंकर खड़े हैं. बीती शाम करीब सात बजे कुछ युवक रेलवे स्टेशन की ओर आ गए. इनमें एक युवक टैंकर की सीढ़ी से ऊपर चढ़ कर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा, लेकिन सेल्फी की दीवानगी में उसे मालगाड़ी के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज लाइन नहीं दिखी.

Advertisement
फतेहपुर रेलवे स्टेशन की घटना. (प्रतीकात्मक फोटो) फतेहपुर रेलवे स्टेशन की घटना. (प्रतीकात्मक फोटो)

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 30 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST
  • फतेहपुर रेलवे स्टेशन की घटना
  • हाई वोल्टेज लाइन से लगा करंट
  • शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सेल्फी की दीवानगी ने युवक की जान ले ली. बाराबंकी के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान युवक हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसकी मौत हो गई. यह नजारा देख अफरा-तफरी मच गई. मौके पर जीआरपी के जवान पहुंच गये. अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. 

Advertisement

बाराबंकी के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ. बताया गया है कि स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर करीब ढाई माह से मालगाड़ी के टैंकर खड़े हैं. बीती शाम करीब सात बजे कुछ युवक रेलवे स्टेशन की ओर आ गए. इनमें एक युवक टैंकर की सीढ़ी से ऊपर चढ़ कर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा, लेकिन सेल्फी की दीवानगी में उसे मालगाड़ी के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज लाइन नहीं दिखी.

देखें: आजतक LIVE TV 

सेल्फी लेने के प्रयास के दौरान वह हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया. करंट इतनी तेज था कि युवक का शरीर पलभर में जलकर खाक हो गया. यह देख उसके साथ आये अन्य युवक मौके से भाग निकले. 

वहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर आरपी सिंह मौके पर पहुंच गये. रेलवे विद्युत विभाग के तकनीकी विभाग ने शट डाउन लेकर विद्युत लाइन बंद की, जिसके बाद युवक का शव टैंकर से नीचे उतारा गया. जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »