UP: शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई दिनोंं तक दुष्कर्म, परिवार का आरोप- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) थाना फेस-2 क्षेत्र के सलारपुर (Salarpur) में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है.

Advertisement
मामला यूपी के नोएडा का है. (सांकेतिक तस्वीर) मामला यूपी के नोएडा का है. (सांकेतिक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 12 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST
  • पीड़िता को आरोपी के घर से छुड़ाया गया
  • शादी का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) थाना फेस-2 क्षेत्र के सलारपुर (Salarpur) में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा किया था.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 14 जून को शादी के बहाने उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर अपने घर में बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर नाबालिग को बेचने की भी कोशिश की. परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. परिजनों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने किसी तरह बीते 3 जुलाई को उन्हें फ़ोन कर  घटना की सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को आरोपी अब्दुल रहीम के सलारपुर स्थित घर से छुड़ाया गया.

Advertisement

इसपर भी क्लिक करें- UP: पार्टी करने निकले युवक की मौत, दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

वहीं, पुलिस ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर बीते 10 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.पीड़ित लड़की के परिजनों ने शिकायत में ये बात लिखी है कि वो किसी तरह की कार्यवाही नहीं चाहते हैं. हालांकि मामले की जांच की जा रही है.

इससे पहले हाल ही में यूपी के कानपुर में एक नाबालिग से गैंगरेप और वीडियो बनाने की घटना सामने आई थी. इतना ही नहीं प्रेगनेंट होने पर नाबालिग को गर्भपात की गोलियां भी खिला दी गई थीं. जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो परिवार को सच्चाई का पता चला.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »