UP: भाई और दोस्तों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देती थी लड़की, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

यूपी के झांसी जिले (UP Jhansi) में एक लड़की अपने भाई और अन्य लड़कों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देती थी. पुलिस ने लड़की सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST
  • उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का मामला
  • लड़की सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले (UP Jhansi) की बड़ागांव थाना पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें एक लड़की भी शामिल है. लड़की अपने भाई के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी. लुटेरों के पास से 7 बाइक, 5 मोबाइल और हथियार बरामद किए गए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान बेतवा नहर पुल के पास बराठा घाट पर 5 संदिग्ध युवक नजर आए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया, इनमें एक महिला भी थी. गिरफ्तार हुए युवकों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, एक खोखा कारतूस, 5 हजार रुपए नकद व 7 दोपहिया वाहन बरामद किए गए. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार: दुकान में घुसते ही फायरिंग, 2 मिनट में 1 करोड़ लूटकर फुर्र हो गए बदमाश

इन आरोपियों की पहचान आशिक राजपूत, मुकेश राजपूत, अमित पाल, सुमित पाल और चिरगांव की एक लड़की के रूप में की गई. लड़की का भाई आशिक उसके साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की. एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि थाना बड़ागांव क्षेत्र में 26 मई को एक लूट की घटना हुई थी, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक लड़की भी शामिल है. ये आरोपी लूट के वाहन गांवों में बेच देते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »