हरियाणा: बुलेट से आ रही थी पटाखे जैसी आवाज, पुलिस ने रोका और फिर...

फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. इस क्रम में ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट सवार युवक का 22 हजार रुपये का चालान काटा है. क्योंकि इसकी बुलेट से तेज आवाज आ रही थी.

Advertisement
ट्रैफिक पुलिस ने युवक का काटा 22 हजार रुपये का चालान ट्रैफिक पुलिस ने युवक का काटा 22 हजार रुपये का चालान

बजरंग मीणा

  • फतेहाबाद,
  • 10 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST
  • बुलेट सवार ने एक साथ तोड़े थे कई ट्रैफिक नियम
  • न आरसी न लाइसेंस और बुलेट का बदला था साइलेंसर

हरियाणा के फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट सवार युवक का 22 हजार रुपये का चालान काटा है.  बुलेट से तेज पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहना हुआ था. उसके पास लाइसेंस, आरसी तक नहीं था. पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.  

Advertisement

चालान की राशि में 10 हजार रुपये बुलेट का साइलेंसर बदलने पर किया गया. इसके अलावा बाइक सवार युवक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था. इनके पास लाइसेंस और आरसी भी नहीं थी. साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 22 हजार रुपये का चालान काटा गया. ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी हेतराम ने बताया कि बीते दिन लाल बत्ती चौक पर बुलेट पर दो युवक सवार थे.  ट्रैफिक पुलिस की नजर इन पर पड़ी तो बाइक से पटाखे जैसी आवाज आ रही थी. ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और जब इनसे कागज मांगे गए तो इनके पास पुलिस को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था. दस्तावेज दिखाने का इन जुर्माना कुछ कम कर दिया जाएगा. 

साइलेंसर मोडीफाई कराने वालों के खिलाफ चलते रहेंगे अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाइक चलाते समय अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें साथ गाड़ी से संबंधित कागज अपने साथ रखें. साथ ही युवाओं से अपील की कि बुलेट के साइलेंसर को मोडीफाई न करवाएं, क्योंकि लगातार ऐसे अभियान चलते रहेंगे.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »