झारखंड: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, भीड़ ने पीट-पीट कर ले ली दोनों की जान

पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के डेंगडीह गांव के रहने वाले मारियानस कुजूर की उसकी पत्नी नीलम कुजूर और उसके प्रेमी सुदीप डुंडुंग ने हत्या कर दी. नोन्गा के रहने वाले सुदीप सोमवार को अपने दोस्त पाकी कुल्लू के साथ नीलम से मिलने के लिए डेंगाडीह गांव पहुंचे थे.

Advertisement
भीड़ ने ले ली जान भीड़ ने ले ली जान

aajtak.in

  • गुमला,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST
  • महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
  • भीड़ ने पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा
  • तीनों की मौके पर ही हो गई मौत

झारखंड के गुमला में पति की हत्या के आरोप में भीड़ ने एक महिला और उसके कथित प्रेमी की पिटाई कर दी. घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि प्रेमी के साथ कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद एक महिला सहित तीन लोगों को भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया.

पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के डेंगडीह गांव के रहने वाले मारियानस कुजूर की उसकी पत्नी नीलम कुजूर और उसके प्रेमी सुदीप डुंडुंग ने हत्या कर दी. नोन्गा के रहने वाले सुदीप सोमवार को अपने दोस्त पाकी कुल्लू के साथ नीलम से मिलने के लिए डेंगाडीह गांव पहुंचे थे.

Advertisement

गांव में ही प्रेमी सुदीप ने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची और उसे रात में अंजाम दिया. इसी बीच, ग्रामीण इस घटना के बारे में पता चलने पर तीनों आरोपियों को बहला फुसलाकर लोगों के बीच ले गए.

वहां एक ग्रामीण ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए "अपमानजनक" है कि एक विवाहित महिला एक अतिरिक्त वैवाहिक संबंध में शामिल थी और उसने अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को वहीं पीटना शुरू कर दिया. 

भीड़ ने उन्हें इस कदर पीटा की मंगलवार की सुबह तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लिंचिंग में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »