लिव-इन पार्टनर ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, बोला- रिश्ते में बन रहा था बाधा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपनी पार्टनर के 7 साल के बेटे को रिश्ते की राह का कांटा समझ लिया. मां के काम पर जाते ही उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Advertisement
24 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी.(Photo: Representational) 24 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपनी महिला साथी के सात वर्षीय बेटे को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विकास हुकम सिंह के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि वह बच्चे को अपनी महिला साथी के साथ रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा मानता था. इसी वजह से उसने मासूम को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें: ठाणे के भिवंडी में भीषण सड़क हादसा... तेज रफ्तार कार ने 3 बाइकों को रौंदा, एक की मौत, 2 घायल

मृत बच्चे की पहचान हसनैन उर्फ जाउद्दीन के रूप में हुई है. उसकी उम्र महज सात साल थी. बच्चे की मौत के बाद पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश है.

मां के काम पर जाते ही मासूम पर बरपाया कहर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 28 वर्षीय सकीना अपने पति से अलग हो चुकी थी. इसके बाद 26 जून से वह विकास हुकम सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.

Advertisement

17 और 18 जुलाई के बीच लाडी नाका इलाके में यह वारदात हुई. उस समय सकीना काम पर गई हुई थी. इसी दौरान आरोपी घर में मौजूद मासूम बच्चे पर टूट पड़ा.

आरोप है कि विकास ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. हमले में बच्चे के सीने, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट तक पर गंभीर चोटें आईं. घायल हालत में उसे पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया और बाद में मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान मौत, मां ने दर्ज कराया हत्या का केस

गंभीर रूप से घायल मासूम कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा. आखिरकार इलाज के दौरान मुंबई के सरकारी केईएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

बेटे की मौत के बाद मां सकीना ने 20 जुलाई को अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने विकास हुकम सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या सहित अन्य धाराओं और किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

24 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 24 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके.

Advertisement

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या बच्चे के साथ पहले भी किसी तरह की मारपीट या प्रताड़ना की जाती थी. साथ ही घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि आरोपी ने बच्चे को अपने रिश्ते की राह में बाधा मानते हुए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »