मां ने समझाया गुड टच-बैड टच, तो 9 साल की बच्ची ने टीचर को कराया अरेस्ट

जोधपुर में 9 साल की बच्ची के साथ 4 साल पहले उसी के डांस टीचर ने दुष्कर्म किया. बच्ची के साथ दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां उसे 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में बता रही थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

शरत कुमार

  • जोधपुर,
  • 24 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST
  • डांस टीचर ने स्कूल में बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म
  • 4 साल बाद बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का हुआ खुलासा

राजस्थान के जोधपुर में एक मासूम के साथ चार साल पहले हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है. यह खुलासा तब हुआ जब उसकी मां अपनी बेटी को समझा रही थी कि 'गुड टच' और 'बैड टच' क्या होता है. मां के समझाने के बाद बच्ची ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. बच्ची ने बताया कि उसके साथ चार साल पहले स्कूल में गलत काम हुआ है.

Advertisement

9 वर्षीय बच्ची ने मां को बताया कि 26 फरवरी 2018 को स्कूल में होने वाले एनुअल फंक्शन के लिए जब वह डांस प्रैक्टिस करती थी. तो स्कूल के ही डांस टीचर ने उसके साथ गंदी हरकत की. टीचर ने प्रैक्टिस के दौरान उसे बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जैसे ही बच्ची की मां को इस बारे में पता चला तो वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई.

टीचर ने बच्ची को दी जान से मारने की धमकी

वहां उन्होंने अपनी बच्ची के साथ हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई. पुलिस ने आरोपी डांस टीचर के खिलाफ फौरन एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस शिकायत में बच्ची ने बताया कि जब टीचर ने उसके साथ यह गंदी हरकत की तो उसे इसे लेकर धमकी भी दी गई. टीचर ने बच्ची को डराते हुए कहा कि अगर वह यह बात किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार डालेगा. बच्ची यह सुनकर डर गई और उसने यह बात किसी को भी नहीं बताई.

Advertisement

खुद में खोई रहती थी बच्ची

बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बच्ची उसी दिन के बाद से काफी डरी-डरी रहती थी. उसने किसी को कभी इस बारे में नहीं बताया. वह अक्सर यह कहती थी कि उसे सिर दर्द हो रहा है. वह खुद में ही खोई-खोई रहती थी. कई बार बच्ची को डॉक्टरों के पास भी दिखाया. लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया. बच्ची की मां ने बताया कि फिर एक दिन उन्होंने खुद ही अपनी बेटी को अपने पास बैठाया और 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में बताया. तब बच्ची ने इस बात का खुलासा किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »