बिहार DGP का दावा- रूपेश हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलर शामिल, जल्द करेंगे खुलासा

डीजीपी एसके सिंघल ने आज शनिवार को रूपेश हत्याकांड की जांच में अब तक हुई प्रगति को लेकर पटना पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद डीजीपी सिंघल ने कहा कि पुलिस की कई टीम इस मामले की जांच में लगी हुई है.

Advertisement
DGP एसके सिंघल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ (फाइल-पीटीआई) DGP एसके सिंघल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ (फाइल-पीटीआई)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 16 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • यह मुश्किल केस, कई बिंदुओं पर की जा रही जांचः DGP
  • 12 जनवरी को मैनेजर रूपेश सिंह की कर दी गई थी हत्या
  • हत्याकांड के 4 दिन बाद भी नहीं हो सकी कोई गिरफ्तारी

इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या मामले में बिहार पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल ने आज बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि इस हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलर शामिल थे. यह एक मुश्किल मामला है और कई बिंदुओं पर मामले की जांच चल रही है.

पटना में पिछले दिनों रूपेश कुमार सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद राज्य की नीतीश कुमार सवालों के घेरे में है. चर्चित हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस के महानिदेशक (DGP) ने कहा कि हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का विशुद्ध मामला है. यह बेहद संवेदनशील और उलझा हुआ केस है.

Advertisement

डीजीपी एसके सिंघल ने आज शनिवार को रूपेश हत्याकांड की जांच में अब तक हुई प्रगति को लेकर पटना पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद डीजीपी सिंघल ने कहा कि पुलिस की कई टीम इस मामले के अनुसंधान में लगी हुई है.

जल्द ही उद्भेदन करेंगेः DGP

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि रूपेश हत्याकांड का खुलासा हम जल्द करेंगे. रूपेश हत्याकांड एक मुश्किल मामला है और कई बिंदुओं पर इस मामले की जांच चल रही है. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जांच के बात मीडिया से शेयर नहीं की जाती है. जब तक हमारे पास कोई पुख्ता चीज नहीं आएगी तब तक की जांच जारी रहेगी. 

रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी की शाम को पटना के पुनाइचक इलाके में उनके घर के बाहर की गई थी, जब वह एयरपोर्ट से वापस घर लौटे थे. घटना को 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस इस केस का खुलासा नहीं कर सकी है ना ही किसी की गिरफ्तारी कर सकी है. 

Advertisement

भड़क गए नीतीश कुमार
बिहार के पटना में इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद बिहार सरकार बेहद दबाव में है. राज्य में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर बीजेपी-जेडीयू की सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी कड़ी में कल जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए और गुस्से में पत्रकारों से पूछा कि जंगलराज भूल गए क्या?

देखें: आजतक LIVE TV

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि अपराध पर कार्रवाई हो रही है, यह भूलना नहीं चाहिए. रूपेश सिंह की हत्या बेहद दुखद है. मामले की जांच हो रही है. अपराधी क्या किसी से परमिशन लेकर अपराध करता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »