पंजाब: नौकरी दिलाने के बहाने पुलिस अफसर ने किया रेप, नेशनल एथलीट के आरोपों से हड़कंप

लुधियाना से एक रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने पंजाब पुलिस के अफसर पर स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने से होटल में कई बार रेप किया. अब इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • लुधियाना ,
  • 04 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST
  • नौकरी देने के बहाने कई बार किया रेप
  • पंजाब पुलिस के अफसर पर रेप का गंभीर आरोप

पंजाब के लुधियाना से एक रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ऑफिसर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया. 

ऑफिसर पर लगे इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. पीड़िता महिला नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी है और उसने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है. वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच की बात कर रहे हैं. 

Advertisement

पंजाब के पुलिस ऑफिसर पर लगा रेप का आरोप 

महिला नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी के पुलिस ऑफिसर पर बलात्कार करने का आरोप लगाने से हड़कंप मच गया है. पीड़िता का कहना है कि पुलिस ऑफिसर ने उसे स्पोर्ट्स कोटे में सरकारी नौकरी का झांसा दिया था. वह उसे बार-बार नौकरी के बहाने निजी होटलों में बुलाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था.  

सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने महिला खिलाड़ी से रेप 

इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुलिस ऑफिसर ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया.  जिसके चलते वो उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. जब उसे यह पता चला कि वो झूठ बोल रहा है तो महिला ने विरोध किया. फिर पुलिस अफसर ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ बलात्कार करता रहा. 

Advertisement

 

 

पुलिस ऑफिसर ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल 

पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक महिला अधिकारी को नियुक्त कर दिया और पूरे मामले की जांच करने के आदेश दे दिए. वहीं पुलिस अफसर पर लगे गंभीर आरोपों पर एडीसीपी प्रज्ञा जैन ने कल कहा,'' कि अभी यह मामला सामने आया है लेकिन अभी तक आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों की पहले जांच की जाएगी और अगर इन आरोपों की पुष्टि होती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »