पुणे में IT इंजीनियर ने की खुदकुशी, पति और ससुराल के 4 लोगों पर उत्पीड़न का केस, उलझी मौत की पहेली

पुणे में 33 वर्षीय IT इंजीनियर तृष्णा सकपाल की खुदकुशी के मामले में पति और ससुराल के चार सदस्यों पर उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

ओमकार

  • पुणे,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

पुणे में 33 साल की IT प्रोफेशनल महिला ने खुदकुशी कर ली. इस मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुराल के चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पता चला है कि महिला को उसका पति और ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. यहां तक कि अलग रहने के बावजूद उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

मृतका की पहचान तृष्णा राहुल सकपाल के रूप में हुई है, जो पुणे के केशव नगर, मुंढवा में रहती थीं. पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता बालकृष्ण निकम (74) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तृष्णा को पैसे, फ्लैट अपने नाम कराने और दूसरे आर्थिक मामलों को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, तृष्णा की शादी साल 2018 में राहुल संजय सकपाल से हुई थी. शादी के समय उनके मायके वालों ने उन्हें 13 तोला सोने के गहने दिए थे. तृष्णा एक IT कंपनी में काम करती थीं और आरोप है कि शादी के बाद उन पर अपनी पूरी सैलरी पति और ससुराल वालों को देने का दबाव बनाया जाता था. 

Advertisement

इसके अलावा, उनके मायके के परिवार के फ्लैट को सास वैशाली संजय सकपाल के नाम ट्रांसफर कराने की मांग भी किए जाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, ससुर संजय मनोहर सकपाल ने कथित तौर पर तृष्णा से एक करोड़ रुपये का फ्लैट अपने नाम पर खरीदने के लिए भी कहा था.

शिकायत के मुताबिक, लगातार कथित उत्पीड़न और मारपीट के चलते तृष्णा और उनके पति साल 2021 में पुणे के केशव नगर में अलग रहने लगे थे. हालांकि, अलग रहने के बाद भी तृष्णा को परेशान किए जाने का आरोप है. 

शिकायत में कहा गया है कि उनके पति ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद तृष्णा अपने मायके लौट गई थीं. पुलिस के मुताबिक, बाद में उनके पति ने अदालत में तलाक की याचिका भी दाखिल की थी.

मामले में सामने आए आरोपों के मुताबिक, तृष्णा पर तलाक देने के लिए बार-बार दबाव बनाया जा रहा था, ताकि उनके पति दूसरी शादी कर सकें. ससुराल पक्ष पर पैसे, फ्लैट और ननद के एजुकेशन लोन से जुड़े मामलों को लेकर भी परेशान करने का आरोप लगाया गया है. 

पुलिस के अनुसार, इन मांगों और कथित उत्पीड़न को लेकर मृतका के पिता ने अपनी शिकायत में कई बातें बताई हैं. इन सभी आरोपों की जांच की जा रही है और अभी इन्हें अदालत में साबित किया जाना बाकी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे तृष्णा ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही गई है. पुलिस के अनुसार, इस नोट में तृष्णा ने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल के चार अन्य सदस्यों को जिम्मेदार ठहराने की बात लिखी थी. 

मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मुंढवा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में पति राहुल संजय सकपाल, सास वैशाली संजय सकपाल, ससुर संजय मनोहर सकपाल, ननद शैला संजय सकपाल और दादी सास शकुंतला सालुंके शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »