सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस के मकान पर बमबाजी, IG ने बताया- पड़ोसी का पारिवारिक विवाद

राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के प्रयागराज स्थित पैतृक मकान पर बमबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Advertisement
रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण और उनका पैतृक आवास रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण और उनका पैतृक आवास

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST
  • प्रयागराज स्थित पैतृक घर पर बमबाजी
  • पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के प्रयागराज स्थित पैतृक मकान पर बमबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके घर के बाहर एक के बाद एक दो बम फोड़ने के बाद बदमाश मौके से भाग गए. बमबाजी की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. जस्टिस अशोक ने ही राम मंदिर पर फैसला सुनाया था.

Advertisement

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हाशिमपुर मोहल्ले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण का पैतृक मकान है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अशोक भूषण परिवार के साथ कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहते हैं. हाशिमपुर के पैतृक मकान में उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं.

पैतृक मकान पर दो बम फोड़े गए

अनिल भूषण के मुताबिक, तेज धमाके के साथ दो बम फोड़े गये थे. धमाके की आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे. उनके मुताबिक, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. 

वकील अनिल भूषण के मुताबिक, घर रंगाई-पुताई का काम चल रहा था, इसलिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बंद था, लेकिन पुलिस सड़क पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

वहीं इस मामले में आईजी प्रयागराज रेंज केपी सिंह का कहना है कि कर्नलगंज थाने में तेज रफ्तार बाइक चलाने और विस्फोटक फेंकने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और कर्नलगंज थाने की पुलिस ने बाइक और तेज आवाज वाले विस्फोटक फेंकने वाले आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है.

आईजी प्रयागराज रेंज केपी सिंह के मुताबिक, रिटायर्ड जज जस्टिस अशोक भूषण के आवास के सामने चाय की दुकान है, चाय की दुकान का ठेला लगाने वाली का आरोपियों से पारिवारिक विवाद है, उसी विवाद के मद्देनजर आरोपियों ने चाय वाले को धमकाने के लिए तेज आवाज के विस्फोटक को फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »