दिल्लीः कोरोना पर फर्जी चालान काटने वाले 3 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स गिरफ्तार

कोरोना गाइडलाइंस के नाम पर दिल्ली में फर्जी चालान को लेकर एक मामला सामने आया है जिसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आम लोगों को बेवकूफ बनाया करते थे और नकली रसीद पर चालान काटकर पैसा अपने वॉलेट में भिजवाया करते थे.

Advertisement
दिल्ली में फर्जी चालान काटने वाले 3 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) दिल्ली में फर्जी चालान काटने वाले 3 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST
  • चालान की रकम ई वॉलेट में लेने के आरोप में गिरफ्तार
  • फर्जी यूनिफॉर्म पहनकर फर्जी रसीद से काटते थे चालान
  • शक होने पर पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज की शिकायत

नई दिल्ली जिला पुलिस ने तीन सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को जाली पर्ची पर कोविड मास्क का चालान काटने और चालान की रकम अपने ई वॉलेट में लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम हैं सनी, यशवंत और लकी.

पिछले साल 31 दिसंबर को प्रिंस नाम के एक शख्स ने नार्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दी थी कि वो अपने दोस्त के साथ तालकटोरा गार्डन में बैठा था, तभी 3 लोग जो खाकी रंग की यूनिफॉर्म पहने थे वो आए और कहा कि वो लोग एसडीएम, नई दिल्ली के दफ्तर में पोस्टेड हैं और उन्हें कोविड गाइडलाइंस के तहत चालान करने को कहा गया है.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने कहा कि आप दोनों ने मास्क न पहनकर कोविड-19 गाइडलाइंस का उलंघन किया है, लिहाजा 2-2 हजार के अनुसार दोनों के 4 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा, जिसके बाद प्रिंस ने उनसे कहा कि उनके पास 4 हजार कैश नहीं है. तो इसके बाद एक वालेंटियर ने ई वॉलेट में 4 हजार रुपये ले लिए और एक रसीद काट कर दिया और चले गए.

शक होने पर की शिकायत

इसके बाद प्रिंस को उन पर शक हुआ और वो सीधे नॉर्थ एवेन्यू थाने पहुंच गया और उसने शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने इस मामले में जब जांच शुरू की तो सबसे पहले पुलिस ने ई वॉलेट के साथ लिंक नंबर की जांच की और उस नंबर को एसडीएम ऑफिस से पता किया तो पता लगा कि ये नंबर एक सनी नाम के वॉलंटियर के नाम पर दर्ज है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

इसके बाद पुलिस ने रसीद की जांच की तो पता लगा कि ये रसीद भी एसडीएम ऑफीस से जारी नहीं की गई है और यह जाली है. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों (सनी, यशवंत और लकी) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने जाली रसीद प्रिंट करा रखी थी और वो पार्कों तथा गार्डन में बैठे कपल को टारगेट किया करते थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों के साथ ऐसी ठगी की है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »