बिहार: डॉक्टर की पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच क्या था रिश्ता? 1100 बार हुई थी बात

पटना में जिम ट्रेनर को गोली मारने की घटना में नया खुलासा हुआ है. जांच के दौरान पता चला कि खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम ने 1100 बार मोबाइल पर बातचीत की थी. यह बातचीत इसी साल जनवरी से लेकर हुई थी.

Advertisement
खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम (फाइल फोटो) खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 20 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST
  • पटना में जिम ट्रेनर को मारी गई थी गोली
  • अफेयर के शक में हुई थी फायरिंग!
  • डॉक्टर और उनकी पत्नी से हुई पूछताछ

बिहार की राजधानी पटना में जिम ट्रेनर को गोली मारने की घटना में नया खुलासा हुआ है. जांच के दौरान पता चला कि खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम ने 1100 बार मोबाइल पर बातचीत की थी. यह बातचीत इसी साल जनवरी से लेकर हुई थी. इन बातचीत के आधार पर डॉक्टर की पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि पटना पुलिस ने जिम ट्रेनर विक्रम की हत्या के प्रयास के मामले में जनता दल यूनाइटेड के नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में दोनों को सशर्त छोड़ दिया गया. इस मामले में नाम सामने आने के बाद जेडीयू की डॉक्टर्स विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे डॉ. राजीव को उनके पद से हटा दिया गया है.

डॉक्टर की पत्नी और जिम ट्रेनर की थी पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्रम सिंह को खत्म करने के लिए ठेका शूटर्स को रखा गया था और इस साजिश के पीछे कथित तौर पर डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी का हाथ है. जांच के दौरान यह पता चला है कि विक्रम और खुशबू इस साल जनवरी से एक-दूसरे को जानते थे.

Advertisement

पटना पुलिस ने बताया कि उनके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड ने इस तथ्य को उजागर किया था कि दोनों ने इस साल जनवरी से लगभग 1100 बार एक-दूसरे से बात की थी. डॉ. राजीव कुमार सिंह, जो एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक क्लिनिक चलाते हैं.

आरोप है कि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध के लिए अप्रैल में विक्रम को खत्म करने की धमकी दी थी. विक्रम सिंह (26) को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह गोली मार दी थी. शरीर में पांच गोलियां लगने के बावजूद विक्रम ने 2.5 किलोमीटर की दूरी तय की और अस्पताल पहुंचा.

जिम ट्रेनर ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया है कि घटना के पीछे डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू है. पुलिस ने डॉ. सिंह और उनकी पत्नी को पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास से हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद शहर न छोड़ने की शर्त पर छोड़ दिया था.

पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज से यह भी दावा किया कि इस घटना के पीछे पांच अज्ञात अपराधी थे जिन्हें जिम ट्रेनर पर हमला करने के बाद पैदल ही मौके से निकलते देखा गया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »