दिल्ली के ओखला में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, तीन नाबालिग लड़कों ने गोदाम में ले जाकर किया यौन शोषण

दिल्ली के ओखला इलाके में 8 साल की बच्ची से तीन नाबालिग लड़कों द्वारा यौन शोषण किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और पीड़िता का मेडिकल AIIMS में कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी नाबालिगों को हिरासत में लिया है (फोटो-ITG) पुलिस ने आरोपी नाबालिगों को हिरासत में लिया है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

दिल्ली के ओखला इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची ने तीन नाबालिग लड़कों पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के परिवार के मुताबिक यह घटना उसके घर के पास ही हुई.

बच्ची ने बताया कि इलाके में रहने वाले कुछ लड़के उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. घटना सामने आने के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

Advertisement

गोदाम में ले जाकर किया रेप का प्रयास
पीड़ित बच्ची का आरोप है कि आरोपी लड़के उसे उसके घर के पास स्थित एक गोदाम में ले गए थे. वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. बच्ची के मुताबिक उसने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश भी की. किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया. मासूम की बात सुनते ही परिवार के लोग सदमे में आ गए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इलाके में इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा और चिंता का माहौल बन गया है.

तीनों आरोपी नाबालिग हिरासत में
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में शामिल तीनों आरोपी नाबालिग हैं. इनमें से एक की उम्र 12 साल बताई जा रही है, जबकि बाकी दो लड़कों की उम्र करीब 13 साल है. शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और घटना के पूरे क्रम को समझने की कोशिश कर रही है. 

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. साथ ही बाल न्याय कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. AIIMS में बच्ची का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement