नूंह में गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

हरियाणा के नूंह में फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र में पुलिस और कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी जमशेद के दोनों पैरों में गोली लगी. पुलिस ने तीन गाय, देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी (सांकेतिक फोटो-ITG) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी (सांकेतिक फोटो-ITG)

अरविंद ओझा

  • नूंह,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और एक कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से तीन गाय, एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं.

Advertisement

नूंह पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में आरोपी जमशेद पुत्र अब्दुल अली, निवासी अगोन, फिरोजपुर झिरका घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से तीन गाय, एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं. बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

यह पूरी कार्रवाई फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में की गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी जमशेद के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी बड़े गो-तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. इसके अलावा उसके नेटवर्क, साथियों और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »