यूपी: 'CM सामूहिक विवाह' में शख्स ने 'बहन' से की शादी, मामला दर्ज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक शादीशुदा भाई ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी कर ली. बताया जा रहा है कि कुछ रुपयों और दहेज के लालच में भाई ने अपनी चचेरी बहन से शादी की.

Advertisement
सामूहिक विवाह में युवक ने चचेरी बहन से की शादी सामूहिक विवाह में युवक ने चचेरी बहन से की शादी

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 15 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST
  • सामूहिक विवाह में सरकारी तंत्र की खुली पोल
  • शादीशुदा भाई ने अपनी चचेरी बहन से की शादी
  • मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की

उत्तर प्रदेश जनपद फिरोजाबाद के टूंडला कस्बे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक शादीशुदा भाई ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी कर ली. बताया जा रहा है कि कुछ रुपयों और दहेज के लालच में भाई ने अपनी चचेरी बहन से शादी की. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शादी के लिए दूल्हा दुल्हन के सत्यापन करने वाले अधिकारियों को नोटिस दिया गया है.

Advertisement

दो बच्चों के पिता ने की चचेरी बहन से शादी  

बता दें, फिरोजाबाद के टूंडला ब्लॉक के नारखी कस्बे में 51 जोड़ों की शादी कराई गई थी. सरकार की तरफ से दहेज का सामान और कुछ पैसे भी नवविवाहित जोड़ों के दिए गए थे. शनिवार को हुए सामूहिक विवाह योजना में जिन जोड़ों की शादियां हुई थी उनके फोटो इलाके के लोगों के पास सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचे. तो पता चला कि दो बच्चों के पिता महेंद्र सिंह ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी कर ली. इतना ही नहीं दहेज का सारा सामान और सरकारी सहायता भी ले ली.

दहेज और पैसों के लालच में की शादी 

सामूहिक विवाह के लिए जिला प्रशासन द्वारा जब जोड़ों का चयन किया जाता है, तो इनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक की पासबुक की अच्छी तरह से जांच की जाती है. इस जोड़े का भी सत्यापन ग्राम पंचायत मरसेना के सचिव कुशल पाल, ग्राम पंचायत बिरौली के सचिव अनुराग सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सुधीर कुमार तथा एडीओ समाज कल्याण विभाग के चंद्रभान सिंह ने किया था. लेकिन बावजूद इसके यह शादी हुई. जब यह मामला खुला तो जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर इस बड़ी गलती का स्पष्टीकरण मांगा. 

Advertisement

कर्मचारियों को नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा गया

वहीं टूंडला के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से शादी करने वाले जोड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसके अलावा सरकार द्वारा दहेज में दिया गया सामान भी इनसे वापस लिया जा रहा है. इनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड की भी जांच की जा रही है. 

दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा 

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी गहनता के साथ जांच की जा रही है. इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब सभी 51 नव विवाहित जोड़ों की दोबारा से जांच की जा रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »