MP: छतरपुर में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादी के अगले दिन रुपये-गहने लेकर हो जाती थी रफूचक्कर

लुटेरी दुल्हन को शादी के बाद उसका नकली भाई लेने आया तो दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को भेजने से मना कर दिया. विवाद बढ़ा तो नकली भाई पुलिस थाने पहुंच गया और शिकायत में कहा कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया है.

Advertisement
MP की लुटेरी दुल्हन MP की लुटेरी दुल्हन

रवीश पाल सिंह / लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर ,
  • 07 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST
  • शादी के बाद दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को भेजने से मना किया
  • नकली भाई पहुंचा थाने, कहा- ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाया
  • पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया जो शादी के अगले ही दिन रुपये और गहने लेकर फरार हो जाती थी. इसके साथ ही एक युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो खुद को इसका भाई बताता था.

बमीठा पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कुंवारे युवकों से रुपये लेकर शादी इस लड़की से शादी करवाता था और फिर शादी के अगले दिन युवती रुपये और गहने लेकर भाग जाती थी. इन लोगों ने कई लोगों को चूना लगाया लेकिन इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया.

Advertisement

लुटेरी दुल्हन को शादी के बाद उसका नकली भाई लेने आया तो दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को भेजने से मना कर दिया. विवाद बढ़ा तो नकली भाई पुलिस थाने पहुंच गया और शिकायत में कहा कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया है और मायके नहीं जाने दे रहे हैं.

इसे भी क्लिक करें --- लुटेरी दुल्हनों का गैंग: जानें, शादी की चाहत में कैसे लुट जाते हैं दूल्हे?

शिकायत के आधार पर पुलिस दूल्हे के घर गई और दुल्हन को छुड़ाकर थाने ले आई लेकिन जब पुलिस ने दोनों पक्ष के साथ पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला शादी का झांसा देकर कई लोगों को चूना लगा चुकी है. उन्होंने बताया कि उनके निशाने पर ऐसे ग्रामीण युवा होते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही है. उन लोगों का गिरोह पैसे लेकर इसी महिला का नाम बदल-बदल कर शादी करवाता था और शादी के बाद महिला कैश और गहने लेकर मायके का बहाना बनाकर आ जाती थी.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »