राजस्थान: पति से हुई कहासुनी तो 3 माह की बच्ची को दीवार पर जोर से पटका, चली गई जान

Dholpur News: धौलपुर में पति से मामूली विवाद होने के बाद पत्नी ने अपनी तीन माह की बच्ची को दीवार पर जोर से पटक दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पिता ने आगरा के निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 20 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST
  • पति से झगड़ा होने पर थी नाराज
  • इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत
  • पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में मां की ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. पति से मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में महिला ने अपनी ही तीन माह की बच्ची को दीवार से पटक कर हत्या कर दी. पति की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरा मामला धौलपुर जिले के गांव भूरा सुंदरपुरा का है. जहां एक महिला ने पति से जेवरात को लेकर मामूली बहस होने पर अपनी बच्ची को दीवार पर पटक हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक 16 जून की सुबह चंचल तीन महीने की बेटी को गोद में लेकर बैठी थी. इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया.

Advertisement

मामूली कहासुनी के दौरान ही पत्नी ने गोद में बैठी बेटी को दीवार से दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पिता ने बच्ची को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पति ने 17 जून को आरोपी पत्नी चंचल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. गहन जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

इस मामले में मनियां थाना के एसएचओ सुमन कुमार ने बताया कि 17 जून को पुलिस थाना पर गांव भूरा सुंदरपुरा निवासी कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसकी पत्नी चंचल ने तीन महीने की बेटी को दीवार से पटक कर मार दिया. इसके बाद पूरे मामले की जांच होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »