दिल्ली: तिमारपुर में मामूली विवाद के बाद युवक की जमकर पिटाई, मौत

तिमारपुर संजय बस्ती में सुनील नाम का युवक राहुल और उसके साथियों से धारदार हथियार लेकर झगड़ा करने पहुंचा था. झगड़े के दौरान राहुल ने अपने साथियों संग मिलकर सुनील को जमकर पीटा. ज्यादा पीटे जाने के कारण सुनील की हालत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सुनील ने इलाज के के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

मामूली से झगड़े में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीटा. पिटाई के कारण युवक की हालत बिगढ़ गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन ज्यादा पीटे जाने के कारण युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना दिल्ली के तिमारपुर पुलिस थाना क्षेत्र की है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. 

Advertisement

तिमारपुर पुलिस स्टेशन में किसी ने फोन कर कहा कि उसके घर के बाहर दो लोग धारदार हथियार लेकर खड़े हैं. कॉल मिलने के बार थाने से पीसीआर गाड़ी संजय बस्ती पहुंची लेकिन काफी देर तलाश करने के बाद भी पुलिस को हथियार लिए युवक नहीं मिले. 

कुछ देर बाद तिमारपुर स्टेशन के पुलिस कर्मियों को सूचना मिली की संजय बस्ती तिमारपुर में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि सुनील उर्फ गुन्नी (31) की राहुल, अजय, मुकेश ने अपने कुछ और साथियों के साथ मिलकर सुनील को जमकर पीटा. पिटाई की वजह से सुनील गंभीर घायल हो गया. जिसके बाद उसे एएए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने तिमारपुर इलाके में झगड़े के बारे में जानकारी लगाई तो सामने आया कि, सुनील का राहुल और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था. जिसके बाद सुनील संजय बस्ती तिमारपुर में हथियार लेकर पहुंचा था. जहां राहुल ने अपने साथियों के मिलकर सुनील से धारदार हथियार छीन लिया और उसे जमकर पीटा. ज्यादा पीटे जाने के कारण सुनील ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद से राहुल और उसके फरार हैं. 

Advertisement

तिमारपुर थाना पुलिस ने कहा है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. मृतक सुनील का शव सब्जी मंडी मॉर्चरी में रखवा दिया गया है. आरोपियों को तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »