महिला ने सरेआम मारा थप्पड़, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, दे दी जान

महाराष्ट्र के बीड जिले में सार्वजनिक अपमान से आहत एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, 13 मई को मोहा गांव में एक महिला ने चंद्रहार राजेभाऊ शिंदे को लोगों के सामने थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया. 15 मई को उसका शव फंदे से लटका मिला. आत्महत्या से पहले उसने पिता को आखिरी कॉल किया था. पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. (Photo: Representational) महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बीड,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां सार्वजनिक रूप से एक महिला द्वारा थप्पड़ मारे जाने से आहत होकर एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना परली वैजनाथ तहसील के मोहा गांव में 13 मई को हुई थी. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर महिला ने चंद्रहार राजेभाऊ शिंदे को लोगों के सामने थप्पड़ मार दिया. इस घटना से वह गहरे मानसिक आघात में चला गया.

Advertisement

दो दिन बाद 15 मई को चंद्रहार का शव करेवाड़ी गांव के बाहरी इलाके मुंगल्याचामाला क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्महत्या करने से पहले चंद्रहार ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि यह उसकी आखिरी कॉल है.

महिला के खिलाफ मामला दर्ज
सिरसाला पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक अपमान के कारण युवक बेहद परेशान था. महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement